खेलछत्तीसगढ़

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

6 से 9 अक्टूबर तक जांजगीर में आयोजित होगी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

जांजगीर-चांपा 06 अक्टूबर 2025/ हाईस्कूल मैदान जांजगीर में सोमवार 6 अक्टूबर को 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ हुआ। चार दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा और परिश्रम का साक्षी बनेगी, जहाँ विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने छत्तीसगढ़ राज्य का खेल ध्वज फहराकर किया।

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव  अम्बेश जांगड़े, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव, हितेश यादव, इंजी. रवि पांडेय तथा पार्षदगण पंकज कहरा, अजीत गढ़वाल, रघु कश्यप, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और उमेश राठौर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी एवं नागरिक गण उपस्थित थे।

डीएसओ  प्रेमलाल पांडेय ने बताया कि प्रदेश के पाँच जोन बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा से आए लगभग 400 खिलाड़ी एवं 100 अधिकारी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता 6 से 9 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में कुश्ती फ्री स्टाइल (बालक)  14, 17, 19 वर्ष, कुश्ती फ्री स्टाइल (बालिका) 14, 17, 19 वर्ष एवं कुश्ती ग्रीको रोमन (बालक)  17, 19 वर्ष वर्गों में मुकाबले होंगे।

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा आप सब छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें, मन लगाकर खेलें और जीत की नहीं, खेल की भावना से भाग लें। अनुशासन और परिश्रम से ही सफलता मिलती है। पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जीत से अभिमान नहीं करना चाहिए, हार से हम सीखते हैं और खुद को बेहतर बनाते हैं। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन यादव ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को सर्वाेपरि बताया। बिलासपुर जोन के जोन प्रबंधक प्रेमलाल पांडेय ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा यह प्रतियोगिता न केवल खेल भावना को बढ़ावा देती है, बल्कि प्रदेश के खिलाड़ियों को एकजुट कर एकता और अनुशासन की मिसाल पेश करती है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा, व्यायाम शिक्षकगण  रमेश तिवारी, प्रमोद तिवारी,धीरमन आदित्य, गजेंद्र चौहान,विष्णु यादव, निलेश यादव,संजय यादव, रामकृष्ण परमहंस,अशोक साहू, धनमत महंत, तथा जोन प्रबंधकगण मगनराम मंडावी (बस्तर), कुटल बाघमार (रायपुर),  विवेक पांडेय (सरगुजा),जोन मैनेजर (दुर्ग), गोपेश्वर कहरा, राजेश राठौर, और  राकेश गढ़ेवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता  दीपक यादव ने किया।

आकर्षक मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में सभी जोनों के खिलाड़ियों ने अनुशासित और जोशपूर्ण मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसका नेतृत्व मास्टर ऑफ सेरेमनी रमेश तिवारी ने किया। खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी और अर्धचंद्राकार में सुव्यवस्थित हुए। राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी कु. वर्षा बिंद (बिलासपुर जोन) ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शासकीय कन्या उमावि जांजगीर एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बरगाँव की छात्राओं ने दी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button