
सारागांव पुलिस की कार्रवाई, जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सारागांव पुलिस ने ग्राम कमरीद में दबिश देकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹2,500 नगद एवं जुआ सामग्री जब्त कर आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से ग्राम कमरीद में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर थाना सारागांव पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की। इस दौरान जुआ खेलते हुए पांच लोगों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. बरातू केवट पिता स्व. हरि राम केवट, उम्र 58 वर्ष
2. शिवराम कश्यप पिता छेदीलाल कश्यप, उम्र 50 वर्ष
3. लव कुमार विश्वकर्मा पिता स्व. फरमु विश्वकर्मा, उम्र 47 वर्ष
4. मुकेश विश्वकर्मा पिता बुधराम विश्वकर्मा, उम्र 28 वर्ष
5. लक्ष्मी राम कंवर पिता मिठू राम, उम्र 47 वर्ष
सभी आरोपी गुड्डी चौक, ग्राम कमरीद, थाना सारागांव के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2,500 नगद बरामद किया। सभी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सारागांव कमलेश सेंडे एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































