Sunday, September 8, 2024

        90 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

        Must read

        [ad_1]

        नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सोमवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। राज्यसभा सदस्य सिंह सोमवार को 90 साल के हो गए।

        प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। उनके स्वस्थ और दीर्घायु की कामना करता हूं।

        सिंह ने 2004 में 14वीं लोकसभा में भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। विख्यात अर्थशास्त्री सिंह 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। उन्हें 1990 के दशक में देश में आमूलचूल आर्थिक सुधार के लिए भी जाना जाता है।

        [ad_2]

        Source link

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article