बिलासपुर। बिलासपुर रेंज में नए आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा ने पदभार ग्रहण कर लिया है।जांजगीर चांपा जिले में भी दे चुके हैं अपनी सेवाएं बता दें डॉ. आनंद छाबड़ा भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2001 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। इनमें राज्य के इंटेलीजेंस चीफ सहित रायपुर रेंज और दुर्ग रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं शामिल है। उन्होंने पूर्व में बिलासपुर रेंज के जिला रायगढ़ और जिला जांजगीर-चांपा में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. आनंद छाबड़ा के पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, और उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम, उप पुलिस अधीक्षक जेरोल लकड़ा तथा रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता, आदि मैजूद रहे।
बिलासपुर रेंज के नए आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा ने किया पदभार ग्रहण
Must read
More articles
- Advertisement -