Friday, September 20, 2024

        एसपी और एएसपी ने प्रधान आरक्षकों से सउनि पद पर पदोन्नत हुए कोरबा के दर्जनों पुलिस कर्मियों के कंधे पर सितारे लगा कर दी बधाई

        Must read

        कोरबा।जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक के पद से पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक की चयनित सूची आईजी ने जारी की थी,जिसमे जिले के बालको थाना में पदस्थ कुलदीप तिवारी समेत लगभग 17 पुलिस कर्मियों के कंधे पर पुलीस अधीक्षक यू उदय किरण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सितारे लगा कर इन्हें बधाई दिया।

        बता दें की बिलासपुर रेंज में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के याेग्यता सूची में शामिल पुलिस कर्मियाें काे पीपी काेर्स के लिए भेजा गया था। जाे काेर्स पूरा कर अपने-अपने जिलाें में लाैट गए। जिसके बाद अब सभी रेंज में ऐसे पुलिस कर्मियाें की पदाेन्नति आदेश जारी हुआ। इसी कड़ी में आईजी डाॅ. आनंद छाबड़ा ने बिलासपुर रेंज के 68 कर्मियाें काे पदाेन्नत करने का आदेश जारी किया।

        जिसमें काेरबा जिला पुलिस बल के राम कुमार पांडेय, कुलदीप कुमार तिवारी, संजय नायक, प्रवीण कुमार लाल समेत 18 पुलिस कर्मी है जाे उक्त आदेश के साथ अब सहायक उप निरीक्षक बन गए। सभी कर्मियाें काे वर्तमान इकाई स्थल में ही पदाेन्नत किया गया है। पदाेन्नति पर नवीन पदस्थापना आदेश पृथक से जारी होने की संभावनाएं है।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article