रायपुर:- प्रदीप मिश्रा छत्तीसगढ़ पुलिस की सजगता से आज एक महिला की जान बच गई। रायपुर के भारत माता स्कूल के समीप आरक्षक भारतेंदु साहू और @cgdial112 वाहन चालक लंबोदर पटेल की तत्परता से एक दुखद घटना टल गईपुलिस के दोनों जवानों की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला ने डिप्रेशन के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया था, जिसकी जानकारी 112 को मिलने पर उसने मौके पर पहुंच महिला की जान बचा ली। इस घटना की जानकारी पीड़िता के मायके जयपुर में भी दी गई। इसके बाद महिला के मायके और ससुराल वालों ने जान बचाने के लिए 112 सेवाओं का आभार जताया है।