Saturday, April 19, 2025

        28 सितंबर 2023 का राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा होगा आजका दिन,जानें अपना राशिफल से

        Must read

          मेष राशि : आपके सितारे बता रहे हैं कि किरायेदारों या अपने अधीनस्थ लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए यह समय उपयुक्त है। अगर रिश्ता नया है तो इस राह पर धीरे धीरे कदम बढ़ाएं। ऐसा करने से आप जल्द और अच्छे से एक दूसरे को जान पाएंगे। दुश्मनों से विवाद होने की भी आशंका है। अब आप अपने पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने के लिए बेहद उत्सुक हैं। नए लोगों से मिलें और नए अवसरों का पूरा लाभ उठायें। आपका जीवन खुशहाल है और इसे सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए आप अपने बाबू से सब कुछ शेयर करें। रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को हमेशा अपने दिल में संजों कर रखें।

          वृष राशि : आज का दिन मनोरंजन और आराम करने का है। आपका प्रियतम आपके रोमांटिक और डिप्लोमेट स्वभाव का दीवाना है। यह रोमांटिक क्षण और भी रोचक हो जायेंगे जब आप अपने शोना के साथ जुड़े भावनात्मक सम्पर्क का पूरे दिल से स्वागत करेंगे। आपकी सफलता आपके प्रेममय जीवन को भी प्रभावित करेगी और इससे आपकी जिंदगी सुखद व उत्साहित होगी। अपनी विजय को अपने दिल के सबसे करीबी के साथ त्यौहार की तरह मनाएं और अपने स्वीटहार्ट को धन्यवाद भी दें। अपने साथी के साथ साथ खुद से भी मुहब्बत करें और अपने लिए भी समय निकालें।

          मिथुन राशि : यह समय महत्वपूर्ण मामलों पर अपना ध्यान केंद्रित करने का है जिन में से एक है दिल के मामले। आपका रोमांटिक जीवन बेहद शांतिपूर्ण है क्योंकि आप दोनों के बीच की समझदारी काबिले तारीफ है। माँ या माँ जैसी कोई स्त्री आज आपका पूरा सहयोग करेगी। रहस्यों और अनिश्चितताओं से न डरें, अपने प्रेममय जीवन में नए आत्मविश्वास के लिए इनका सामना करें। दोनों के बीच की गलतफहमियों को दूर करके आप जीवन में नए रंगों को भर सकते है। कोई मनपसंद उपहार मिलने की भी संभावना है। आज खर्चे एक समस्या का कारण हो सकते है किन्तु आप दोनों इससे भी निपटने में सक्षम हैं।

          कर्क राशि : जीवन साथी के साथ डेट पर जाने और आपने लव का इजहार करने के लिए आज से अच्छा दिन आपके लिए और कोई हो ही नहीं सकता। फोटोग्राफी से इन लम्हों को पूरी उम्र के लिए संजों लें। इस मजेदार दिन में छोटी यात्रा की भी संभावना है। आज आपका आर्थिक से लेकर रोमांटिक जीवन सब कुछ बेहतरीन है। अगर सच में प्यार पर भरोसा है तो वो आपको अवश्य ही मिलेगा जिसे आप चाहते हैं। रोमांस में आपको केवल पहल करने की ही ज़रूरत है, उसके बाद प्रेमी की मनचाही प्रतिक्रिया प्राप्त होगी। जीत के लिए आशा की रस्सी को मजबूत और मन में विश्वास रखें।

          सिंह राशि : आज परिवार के साथ समय बिताने और साथ में भोजन करने का योग है। अपने जीवनसाथी या लिव इन पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए आपकी ज्ञान, फैशन या कला की समझ कर प्रयोग कर सकते हैं। भाई या बहन की परेशानियां आज आपको व्यस्त रखेंगी। आज आप अपने साथी से विचारों को शेयर करेंगे और भविष्य की योजना बनाना भी आपको ख़ुशी देगा। आपको नकारात्मक चीज़ों को नजरअंदाज कर के अपने रिश्ते को मजबूत बनाना है। अपने साथी को आज स्पेशल महसूस कराएं उसके लिए उसे मनपसंद उपहार देना या कैंडल लाइट डिनर का प्रबंन्ध करना दोनों अच्छे विचार हैं।

          कन्या राशि : यह व्यस्त अवधि आपके और आपके चाहने वालों के बीच में दरार डाल सकती है जिससे वो आपसे भावनात्मक रूप से दूर महसूस करेंगे। अपने दिल के खास व्यक्ति पर आज विशेष ध्यान और प्रेम दें। जो लोग आपसे प्यार करते है उनके अनदेखा न करें क्योंकि वही आपकी शक्ति और आत्मविश्वास के आधार हैं।

          तुला राशि : तन्हाई या अकेलेपन से बचने के लिए अपने दादा-दादी के साथ समय बिताएंगे। अपने और अपने प्रियतम के बीच में दूरियां न आने दें। धोखें या ठगी से बचने के लिए अपने शोना की सलाह अवश्य लें। ध्यान रखें रिश्ते में मनमुटाव होना स्वभाविक है बस समय रहते इन्हे दूर कर लें। आपके ग्रहों के मुताबिक आज आपकी बच्चों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मेलजोल की संभावना है। पेशेवर से लेकर निजी जीवन तक सब कुछ सही चल रहा है। अपने रिश्ते को थोड़ा और निखारें और इसके लिए प्रियतम के साथ एक ड्राइव पर जाना या कॉफ़ी पीना अच्छे विकल्प हैं। दूसरों की बातों में आकर दिन को खराब न करें।

          वृश्चिक राशि : बड़े भाई बहन और दोस्त आपकी प्रेरणा का स्त्रोत हैं। अगर साथी के इंतज़ार में हैं तो खुश हो जाएँ क्योंकि जल्द ही आपके दिल में खुशियों के फूल खिलने वाले हैं। आपके आकर्षण और करिश्मा किसी का भी दिल जीत लेगा। रिश्तों का महत्व आपसे अधिक और कोई नहीं समझ सकता। आज आप अपनी चाहत और मुहब्बत को अपनी सूची में पहले स्थान पर रखने वाले हैं किंतु इससे आपका ज़रूर काम स्थगित हो सकता हैं। अपनी अतिरिक्त देखभाल और लव से आप यह साबित कर देंगे कि आप एक अच्छे महबूब हैं। आपके सितारे यह बता रहे हैं कि अपने साथी के साथ आप आपके सारे सपनें पूरे होने वाले हैं।

          धनु राशि : बच्चों के लिए यह समय संकट भरा हो सकता है लेकिन जब परिवार आपके साथ है तो आप बड़ी से बड़ी जंग आसानी से जीत सकते हैं। आपका शोना हर समय प्रेरित आपको करेगा, बदले में उसे आपका प्यार और केयर चाहिए। दोस्तों को आपकी आवश्यकता पड़ेगी, उनकी मदद करें। अपने अनोखे आकर्षण और मीठी मीठी बातों से आप किसी का भी दिल जीत लेंगे। आज आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च है लेकिन इससे आपको बैचनी हो सकती है। आपका लव रिलेशनशिप और भी मजबूत होगा बस वासना पर नियंत्रण रखें क्योंकि थोड़ी सी गलती आपके सुन्दर सपने को चकनाचूर कर सकती है।

          मकर राशि : आपका उत्साह आज चरम सीमा पर है जहाँ आप अपने पति/ पत्नी के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं। प्रेम संबंधों में मिठास भरने के लिए लम्बी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है। शिक्षक या साथी के भाई बहन आपका मार्गदर्शन और मदद करेंगे। आज अपने दिल के सबसे पास रहने वाले खास व्यक्ति के लिए समय निकाले इससे न केवल रिश्ता मजबूत होगा बल्कि नजदीकी भी बढ़ेगी। प्रशंसा एक ऐसा तरीका है जो दुश्मनों को भी खास दोस्त बना देता है। याद रखें कि प्यार और जंग में सब कुछ जायज है, इसलिए इन मीठे क्षणों में अपने आप को संभाल लें।

          कुंभ राशि : रोमांस और यौन सुख प्राप्त करने के लिए आज का दिन अच्छा है बस आपको अपने जानू को इम्प्रेस करना होगा। जब आप दोनों अपने सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर कोशिश करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। किसी से झगड़ा होने पर आप अपने हुए अपमान से परेशान होंगे। आप की स्पष्ट कल्पना मेहनत और ऊर्जा के साथ मिल कर आपकी परिस्थिति को बदलने ने सक्षम है। रोमांटिक संबंधों में नयी उत्तेजना और अवसरों का योग है। आज आप अपने प्रियजनों और दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते है। अगर रिश्ते में कोई खटास है तो अपने रिश्ते में जबरदस्ती की जगह इसे कुछ समय दें।

          मीन राशि : आज आप उन लोगों से मिलेंगे जिनके कारण आपके जीवन में बहार है। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए यह समय उपयुक्त हैं, जल्द ही शहनाई बजने वाली है। क़ानूनी समझौते या टाई अप से भी लाभ होगा। प्यार और काम हर तरफ से यह दिन शुभ है। आज आपको कुछ ऐसे मामलों का सामना करना पड़ सकता है जो अनसुलझे और आपके लिए नए है। कुछ समय इंतज़ार करें और शांत रहें। आपके पार्टनर आज कुछ अलग व्यवहार कर सकता है और आपका रिश्ता कुछ अलग मोड़ ले सकता है। कुछ यादगार और रंगीन पलों के लिए तैयार हो जाएं।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article