Sunday, October 19, 2025

            क्षितिज अपार संभावनाएं योजनान्तर्गत दावा आपत्ति 11 अक्टूबर तक आमंत्रित

            Must read

              गरियाबंद 5 अक्टूबर 2023। क्षितिज अपार संभावनाएं योजनांतर्गत जिले में नियमित अध्ययन करते हुए कक्षा 10वी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को 2 हजार रुपए और कक्षा 12वी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 5000 रूपये प्रोत्साहन राशि एकमुश्त प्रदाय किये जाने का प्रावधान है। योजना हेतु पात्रता 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता, छत्तीसगढ़ का मूल निवासी, जिला अंतर्गत माध्यमिक – उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में दिव्यांगजनों की श्रेणी में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया होना है। जिला गरियाबंद अंतर्गत उपरोक्त कक्षाओं (वर्ष-2022-23) में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं की प्राविण्य सूची कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद से जारी की गई है। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं में कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण योगेश्वरी, चन्द्रशेखर एवं प्रेमलाल है। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण दिव्यांग छात्र- छात्राओं में सौरभ गुप्ता, यज्ञकुमार नागेश, गिरधर, संजय कुमार एवं विश्वनाथ शामिल है। इन छात्र-छात्राओं से अधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्र-छात्रायें 11 अक्टूबर 2023 तक कार्यालयीन दिवस में कार्यालय उप संचालक (समाज कल्याण विभाग) कलेक्टर परिसर कक्ष क्रमांक 11 में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजो के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि पश्चात दावा आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी।

                  More articles

                  - Advertisement -

                          Latest article