Friday, September 20, 2024

        एसपी के निर्देश के बाद नशे के सौदागर पर चला पुलिस का हंटर

        Must read

        500 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया नशे के सौदागर, हरदीबाजार पुलिस की कार्रवाई

        कोरबा। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए थे।जिसपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री आईपीएस रोबिनसन गुड़िया के मार्गदर्शन में थाना हरदीबाजार, थाना कुसमुंडा के द्वारा ग्राम मुरली में अवैध शराब पर कार्रवाई किया गया, जिसमें 01. योगेश नायक,पिता- शत्रुहन लाल नायक, उम्र 22- साल, 02. जान सिंह नायक,पिता- दर्जुन लाल नायक, उम्र 35 साल, 03. बान सिंह नायक, पिता- दर्जुन लाल नायक, उम्र 33 साल, 04.पुष्पा बाई नायक, पति- संत कुमार नायक, उम्र 32 साल, सभी निवासी ग्राम मुरली नायकपारा, थाना हरदीबाजार को अवैध शराब करीबन 500 लीटर किमती लगभग- 50,000/- हजार रूपये का जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article