Sunday, June 8, 2025

        मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

        Must read


          रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंच कर अपना इस्तीफा राज्यपाल सौप दिया। राजभवन से बाहर आने के बाद भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम हार की समीक्षा करेंगे, जो जनादेश है, उसको स्वीकार करेंगे। भाजपा को जीत की बधाई।

          भूपेश बघेल ने कहा मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। 5 साल पहले जनादेश हमें मिला था और बहुत ईमानदारी से हमने सेवा की। अभी जो जनादेश मिला है, उसका हम सम्मान करते हैं। हम लोग क्योंकि अब विपक्ष में हैं तो सकारात्मक विपक्ष की भूमिका हम निभाएंगे।

          भूपेश बघेल ने कहा अब समीक्षा करने से पता चलेगा, लेकिन जो जनादेश मिला है उसका हम सम्मान करते हैं। जिस छत्तीसगढ़ियावाद को लेकर आप लोग आगे बढ़े थे और सारी चीजों पर लेकिन उस पर भी सफलता नहीं मिल पाई है. अभी जनादेश भाजपा को मिला है और मैं उनको जीत की बधाई देता हूं।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article