Tuesday, July 22, 2025

          आकस्मिक मृत्यु के 04 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

          Must read

            जांजगीर-चांपा, 08 दिसम्बर 2023। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आपदा मृत्यु के 04 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
            जिले की तहसील बलौदा के ग्राम खैजा निवासी ममता यादव की अग्निदुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके पति उमेंद राम अहीर, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम मिसदा के पीला बाबू यादव की अकाशिय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी अनिता बाई, तहसील पामगढ़ के ग्राम चण्डीपारा के रामलाल यादव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी कुमारी बाई और तहसील बम्हनीडीह के ग्राम कपिस्दा के रामचरण धीवर की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी सरिता धीवर को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article