Sunday, October 20, 2024

      महिला सशक्तिकरण केन्द्र संचालन के लिए भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 19 दिसम्बर तक आमंत्रित

      Must read

      गरियाबंद 12 दिसम्बर 2023।भारत सरकार द्वारा एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना ‘‘मिशन शक्ति’’ की शुरुआत की गई है। मिशन शक्ति के अंतर्गत जिले में महिला सशक्तिकरण केन्द्र संचालन के लिए 8 स्वीकृत संविदा पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद ने बताया कि भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के निरीक्षण उपरांत चयन समिति द्वारा पात्र अपात्र सूची तैयार कर ली गई है। सूची की जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाइट पर देखी जा सकती है। पात्र-अपात्र सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 19 दिसम्बर 2023 शाम 5 बजे तक आमंत्रित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि केन्द्र संचालन के लिए मिशन समन्वयक, जेन्डर विशेषज्ञ, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं कार्यालय सहायक जैसे पदों में संविदा भर्ती के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया था।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article