Sunday, June 8, 2025

        मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

        Must read

          नवनिर्मित ऑडिटोरियम सहित जिले के नगरीय निकायों और सभी ग्राम पंचायतों में की गई थी लाइव प्रसारण की व्यवस्था

          शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण को लेकर दिखा लोगों में उत्साह

          जांजगीर-चांपा 14 दिसंबर 2023।प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 13 दिसंबर 2023 बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री साय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण नवनिर्मित ऑडिटोरियम सहित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों में किया गया।

          ऑडिटोरियम जांजगीर में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, अपर कलेक्टर श्री गुड्डू लाल जगत, अपर कलेक्टर लवीना पांडे सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। साथ ही जिले के पामगढ़, अकलतरा, नवागढ़, बम्हनीडीह एवं बलौदा सहित सभी ग्राम पंचायतों में समारोह का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें आम नागरिक उत्साह से शामिल हुए।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article