Friday, October 18, 2024

      बिजली बिल में वृद्धि को लेकर भाजयुमो दर्री मंडल ने किया विरोध प्रदर्शन

      Must read


      कोरबा :- भाजयुमो दर्री मंडल ने प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा बिजली बिल में वृद्धि एवं वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए दर्री बाजार में अनूठा विरोध प्रदर्शन किया।बीच बाजरा में भाजपा दर्री मंडल महामंत्री मनोज लहरे एवं भाजयुमो जिला महामंत्री ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगो को संबोधित करते नजर आए।
      भाजयुमो दर्री मंडल अध्यक्ष मुकुंद सिंह कंवर ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल में वृद्धि कर गरीब जनता को परेशान किया है, जिसके लिए आज भाजयुमो मंडल दर्री द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए विरोध किया गया है। आगे हम घर घर जाकर लोगो को जागरूक करेंगे एवं आनेवाले दिनों में महामहिम राज्यपाल के नाम छत्तीसगढ़ वितरण विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article