Wednesday, July 9, 2025

        मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु 02 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

        Must read

          गरियाबंद 16दिसम्बर 2023।एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत 05 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 02 आंगनबाड़ी सहायिका कुल 07 पदों हेतु 02 जनवरी 2024 तक रिक्त पदों के भर्ती हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किया गया है। आवेदक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद में कार्यालयीन समय तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। उक्त संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जनपद पंचायत गरियाबंद एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद से संपर्क किया जा सकता है।
          परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद ने बताया कि ग्राम पंचायत खरता के आंगनबाड़ी केन्द्र खरता मंदिरपारा, धवलपुर के केन्द्र टिकरापारा धवलपुर, मरौदा के केन्द्र कुचेना, पीपरछेड़ी के केन्द्र भंजिया पीपरछेड़ी एवं ग्राम पंचायत मौहाभाठा के आंगनबाड़ी केन्द्र बोईरगांव के लिए मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों में भर्ती की जायेगी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत जोबा के आंगनबाड़ी केन्द्र भीरालाट एवं दांतबायकला के केन्द्र भैसादादर के लिए आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती की जायेगी।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article