Friday, October 18, 2024

      आज जिले के 5 स्थानों में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन

      Must read

      गरियाबंद 26 दिसम्बर 2023। जिले के 5 जगहों में आज यानी 26 दिसंबर मंगलवार को वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद नोडल विभाग है। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद एवं जिला शिक्षा विभाग गरियाबंद के तत्वाधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम गरियाबंद जिले के शासकीय देवी संपत स्कूल राजिम, स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मीडियम स्कूल गरियाबंद, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कोपरा, सांस्कृतिक भवन छुरा एवं स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मीडियम स्कूल फिंगेश्वर में आयोजित किया जा रहा है। शासकीय देवी संपत स्कूल राजिम में रोहित साहू, विधायक राजिम, स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मीडियम स्कूल गरियाबंद में गफ्फार मेमन अध्यक्ष नगर पालिका गरियाबंद, शास. हायर सेकंडरी स्कूल कोपरा में चंदूलाल साहू जी मान. पूर्व सांसद महासमुंद, सांस्कृतिक भवन छुरा में राजेश साहू जी मान. जिला अध्यक्ष गरियाबंद, एवं स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मीडियम स्कूल फिंगेश्वर में संतोष उपाध्याय जी मान. पूर्व विधायक राजिम मुख्यअतिथि रहेंगे।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article