Friday, September 20, 2024

        स्वयं सेवी संगठनों ने विद्यार्थियों को कम्बल वितरित किया

        Must read

        गरियाबंद 26 दिसम्बर 2023। जिले में शीत लहर को ध्यान में रखकर गत दिवस विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों द्वारा एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल पिपरछेड़ी, मैनपुर एवं कमार भुंजिया आश्रम गरियाबंद में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कम्बल का वितरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरछेड़ी, मैनपुर में वैभव लक्ष्मी मेडिकोज रायपुर के संस्थापक वैभव जैन एवं सुचिता जैन द्वारा 240 बच्चों को कम्बल वितरण किया गया।

        इसी प्रकार स्पर्श फॉउडेशन द्वारा भुंजिया आश्रम गरियाबंद में 80 बच्चों को कम्बल का वितरण किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, जिला अन्त्यावसायी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता सहित स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article