Friday, September 20, 2024

        पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का 89 वर्ष के उम्र में निधन,मुख्यमंत्री श्री साय ने गहरा शोक व्यक्त किया

        Must read

        रायपुर।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।
        उनके पार्थिव शरीर को गृहग्राम पाटन के शांतिनगर में रखा जायेगा। फिलहाल भूपेश बघेल दिल्‍ली में हैं। दोपहर 12 बजे के करीब पूर्व मुख्‍यमंत्री बघेल दिल्ली से रायपुर वापस लौटेंगे।
        बता दें कि पिछले साल नवंबर माह में तबीयत खराब होने पर नंद कुमार बघेल को अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व सीएम बघेल ने पिता के अस्‍वस्‍थ होने की जानकारी एक्‍स हैंडल पर दी थी।

        मुख्यमंत्री श्री साय ने किया शोक व्यक्त

        मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैl उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article