Friday, September 20, 2024

        जांजगीर चांपा कलेक्टोरेट सहित सभी कार्यालय में अब राष्ट्रगान से शुरू होगा कामकाज

        Must read

        कलेक्टर आकाश छिकारा की अभिनव पहल

        जांजगीर चांपा 08 जनवरी 2024। जांजगीर चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट सहित जिला, जनपद, नगरीय निकाय के सभी विभागों के कार्यालय की शुरुआत राष्ट्रगान से प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर में सुबह 10 बजे कामकाज की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। इस दौरान सुविचार भी रखे गए। इस मौके पर अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, गुड्डू लाल जगत, संयुक्त कलेक्टर निशा नेताम मंडावी, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

        विभिन्न कार्यालयों में हुआ राष्ट्रगान

        जिला कलेक्टोरेट के अलावा जिला पंचायत, आदिवासी विकास, कार्यालय श्रम पदाधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उद्यानिकी विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रेशम विभाग, सहकारी बैंक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं सहित सभी कार्यालय में राष्ट्रगान गाया गया।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article