Friday, September 20, 2024

        चन्द्रनाहू (चंद्रा) समाज कोरबा परिक्षेत्र के वार्षिक स्नेह सम्मेलन के मुख्य अतिथि बने केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन

        Must read

        गणतंत्र दिवस की बधाई संदेश

        कोरबा।सीएसईबी दर्री के जुनियर क्लब में प्रतिवर्ष की भाँति चन्द्र‌नाहू (चंद्रा) समाज कोरबा परिक्षेत्र का वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोरबा जिले के चन्द्रनाहू समाज के हजारों नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बतौर छ.ग. शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष रामरतन चंद्रा ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, नरेन्द्र देवांगन, आर. डी. चन्द्रा, अनिरुद्ध चन्द्रा, डा. कृष्ण कुमार चंद्रा, नायब तहसीलदार कटघोरा धनेश्वर चन्द्रा, डॉ. स्वर्ण सिंह चन्द्रा, डॉ.चन्द्र कुमार चंद्रा, विनोद कुमार वर्मा, चंद्रिका चन्द्रा, महेन्द्र गुन्डू चन्द्रा, अश्वनी चन्द्रा, धर्मेन्द्र चंद्रा, केन्द्रीय महिला उपाध्यक्ष पुष्पा नारायण चंद्रा, परिक्षेत्र अध्यक्षा भुवनेश्वरी लखन चंद्रा मंचस्थ रहे।

        समाज की ओर से अतिथिगणों का आत्मीय अभिनंदन किया गया। केन्द्रीय अध्यक्ष ने छ. ग. में समाज की गतिविधयों पर प्रकाश डाला और सामुदायिक भवन पोड़ी बहार के विकाश हेतु मांग पत्र प्रस्तुत किया, वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा को लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने की माँग की।

        इस पर केबिनेट मंत्री ने चंद्रनाहु समाज के सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों की सराहना करते हुए कोरबा में समाज की प्रभावी भूमिका को रेखांकित किया वहीं चंद्रनाहू समाज द्वारा संचालित सामुदायिक भवन पोडीबहार हेतु रुपये पच्चीस लाख प्रदान करने की घोषणा की, वहीं अनिरुद्ध चंद्रा को प्रत्याशी बनाये जाने हेतु कमिटी में बात करने की सहमति दी। इसी कड़ी में चंद्रनाहु समाज के युवा समिति द्वारा आयोजित नवाचार कार्यक्रम रक्तदान शिबिर जिसमें 102 महिला व पुरुषों ने रक्तदान कर कीर्तिमान बनाने के लिए सराहना व्यक्त की।

        कार्यक्रम को डॉ. राजीव सिंह एवं नरेन्द्र देवांगन ने भी संबोधित किया। देर रात्रि तक आयोजित कार्यक्रम में महिला प्रश्न मंच एवं सांस्कृतिक -कार्यक्रमों के साथ- साथ विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

        आकर्षक रंगोलियों से आभूषित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं पदाधिकारियों बजरंग चंद्रा, लखनलाल चन्द्रा, राकेश चंद्रा, केशव कुमार चन्द्रा, डोरी राम चन्द्रा, बाबू लाल चन्द्रा, बसंत चन्द्रा, जवाहर चन्द्रा, रामलाल चन्द्रा, अजय चन्द्रा, सौरभ चंद्रा, जीतेश चन्द्रा, भगत चंद्रा, मानू चंद्रा, नरेंद्र चन्द्रा, सेत कुमार चन्द्रा, लता चन्द्रा, भावना चन्द्रा, भावना चंद्रा, युवराज चन्द्रा, मानू चन्द्रा, भरतलाल चन्द्रा, गोरेलाल चन्दा, छोटेलाल चन्द्रा, भुवन लाल चन्द्रा, महेन्द्र कुमार चन्दा, चुवनेश्वर चंद्रा, ईश्वरी प्रसाद चन्द्रा, सीताराम चन्द्रा, अनूप कुमार चंद्रा, गुरुशरण चन्द्रा, टीकाराम चन्द्रा आदि गणमान्य कार्यकर्ताओ का योगदान प्रशंसनीय रहा।

        भाग्यशाली परिवार के रूप में बालको से रामलाल चन्द्रा चुने गये, वहीं इस वर्ष के चन्द्रनाहू समाज के चंद्रनाहू रत्न सम्मान भरतलाल चन्द्रा को प्रदान किया गया।

        कार्यक्रम का सफल संचालन केशव कुमार चंद्रा, राकेश चंद्रा, मानू चंद्रा, लता चंद्रा,भावना चंद्रा व पूनम चंद्रा ने किया।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article