Sunday, June 8, 2025

        शहीद दिवस पर अमर सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि

        Must read

          कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

          जांजगीर-चांपा 30 जनवरी 2024।भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में आज कलेक्टोरेट कार्यालय में कलेक्टर आकाश छिकारा की उपस्थिति में सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा पांडेय सहित कलेक्टोरट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article