जांजगीर-चांपा 05 फरवरी 2024।एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 02 अंतर्गत ग्राम पंचायत धाराशिव एवं कुथुर के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र धाराशिव 05 एवं आंगनबाड़ी केन्द्र क्र कुथुर 07 मे आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों के आधार पर भर्ती हेतु प्रथम मूल्यांकन पत्रक जारी किया जा रहा है। जिसमें किसी भी अभ्यर्थी, नागरिक को आंगनबाड़ी सहायिका पद मे दावा आपत्ति करने हेतु 14 फरवरी 2024 कार्यालयीन समयावधि मे एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर (जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) मे स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जावेगा तथा यह भी स्पष्ट हो कि दावा आपत्ति करने के समय मूल आवेदन मे जोड़ने हेतु नवीन दस्तावेज मान्य नहीं किये जायेंगे।
आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु 14 फरवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित

Must read
More articles
- Advertisement -