Friday, September 20, 2024

        मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा भिलाई युवा मोर्चा द्वारा किया गया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

        Must read


        भिलाई।भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन व भाजपा भिलाई संगठन के मार्गदर्शन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री
        विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

        जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ ने बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया और रक्तदान किया। साथ ही इस अवसर पर रक्त दाताओं को सम्मानित भी किया गया।

        भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा की सेवा से सुसाशन का संकल्प हमारा इसी विचार को सार्थक करने हम भाजपा कार्यकर्ता कार्य करते रहते है! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को जिला की ओर से जन्मदिन की ढेरों बधाई! इसी उपलक्ष में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान का यह कार्यक्रम सराहनीय है!

        जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि रक्तदान एक महान दान है।रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते हैं वहीं दूसरी ओर हमे इससे आत्म संतुष्टि भी मिलती है हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए । विशेषकर युवा साथियों को निसंकोच, निडर होकर इस पुनीत कार्य को करना चाहिए।

        इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, महामंत्री योगेंद्र सिंह व प्रेमलाल साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित‌ मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अमर सोनकर, शिव सागर मिश्रा, जिला मंत्री विजेंद्र सिंह, विजय जायसवाल,खुज्जी विधानसभा प्रभारी गोपाल बिस्ट, पार्षद संतोष मौर्य, नोहर वर्मा,कैम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सुपेला मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू, वैशालीनगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, महिला मोर्चा सुपेला मंडल अध्यक्ष स्नेहा शुक्ला, महिला केंप मंडल अध्यक्ष रश्मि साव, सुपेला मंडल महामंत्री तुगेन्द्र सिंह, कैम्प मंडल महामंत्री तरुण सिंह, वैशालीनगर मंडल महामंत्री दिनेश मिश्रा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल परिहार, सूरज साहू, मयंक गुप्ता,भाजयुमो जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, राम शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, प्रचार प्रसार मंत्री चंदन यादव, सोशल मीडिया प्रमुख केशव पासवान, कैम्प मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, चरोदा मंडल अध्यक्ष समीर अग्रवाल, पूरब मंडल अध्यक्ष मनोज मेश्राम, खुर्सीपार मंडल महामंत्री विनय मानिकपुरी, सुपेला मंडल महामंत्री लोकेश चंद्राकर,तुषार देवांगन, आशुतोष तिवारी, संदीप पाली, सूरज शाह, अर्पित तिवारी, रॉकी, जयंत शर्मा , हरजिंदर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर दी है।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article