Friday, October 18, 2024

      भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो के प्रथम आगमन पर भाजपा दर्री मंडल में हुआ आत्मीय स्वागत

      Must read

      कोरबा।भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री विकास महतो का गुरुवार को दर्री मंडल में प्रथम आगमन पर गाजाबाजा और आतिशबाजी के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

      जिसके पश्चात भारत माता,पंडित दिन दयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यकर्म की शुभारंभ किया गया।

      स्वागत एवं अभिनंदन भाषण देते हुए मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू ने प्रदेश मंत्री विकास महतो से लाभार्थी संपर्क योजना अभियान पर प्रकाश डालने आग्रह किया।

      भाजपा प्रदेश मंत्री एवं लाभ्यार्थी संपर्क योजना अभियान के प्रदेश सह संयोजक विकास महतो ने बताया कि लाभार्थी संपर्क योजना अंतर्गत कोरबा लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ता कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लाभार्थियों से संपर्क कर उनसे संवाद करेंगे । इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां के बारे में उनसे मिलकर चर्चा भी करेंगे लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत 25 फरवरी से होगा। जिसमें प्रदेश के सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में यह अभियान चलाया जाएगा । इस अभियान के तहत कोरबा लोकसभा में 1 मार्च से 3 मार्च तक यह अभियान चलाया जायेगा। इसके अंतर्गत कोरबा, कटघोरा, रामपुर, पाली तानाखार, बैकुंठपुर, मनेंद्रगढ़, भरतपुर सोनहत, मरवाही विधानसभा सीटों में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे और केंद्रीय योजनाओं के लाभ ले रहे हैं लाभार्थियों से मिलेंगे।

      भाजपा प्रदेश मंत्री एवं अभियान के प्रदेश सह संयोजक विकास महतो ने आगे बताया कि पूरे प्रदेश भर में यह अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत प्रदेश की सभी 11 लोकसभा क्षेत्र की लोगों से भाजपा कार्यकर्ता लगातार संपर्क करेंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार जिस तेजी से कार्य कर रही है और हर गारंटी को पूरा कर रही है इसकी शुरुआत भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने शुरुआती दो महीना के भीतर ही कर दी है। इन सभी योजनाओं के बारे में हमें जनता से सीधा संवाद करना है और योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का पत्र घर-घर जाकर पहुंचाना है। पत्र के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी को अपना प्रमाण कहा है।

      इस स्वागत समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री संतोष देवांगन,कार्यालय प्रभारी दीपक खड़ायत,दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर,नरेंद्र वाकडे,मंडल महामंत्री द्वय मनोज लहरे,संजय कुर्मवंशी, उपाध्यक्ष राज जायसवाल,सीताराम राठौर,मनोज अग्रवाल,राधा महंत,रमाला वर्मा,कलिंद्री राजवाड़े,हेमा पांडे,ज्योति वैष्णव, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article