छत्तीसगढ़

स्व सहायता समूह की महिलाएं रैली, रंगोली और मेंहदी लगाकर दे रही मतदाता जागरूकता का संदेश

शत प्रतिशत मतदान की ले रही शपथ

जांजगीर चांपा 14 अप्रैल 2024/ सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में शत प्रतिशत मतदान कराने और करने की शपथ भी ले रही है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में सतत रूप से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रविवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली, रंगोली सजाकर और हाथों में मेंहदी लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। आज पामगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत की विभिन्न ग्राम पंचायतो में मतदान जागरूकता का शिविर और रैली निकाली गई । रैली के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न स्लोगन बोलकर जैसे सभी कार्य छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, वोट डालने जाना हैं, अपना दायित्व निभाना है आदि के माध्यम से मतदाताओ को जागरूक किया। लोकतंत्र के इस पर्व में लोगो से बढ़ चढ़ कर भाग लेकर मतदान करने की अपील की।अकलतरा पोड़ी दलहा कलस्टर के ग्राम पंचायतो में मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button