राजनीति

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो ने जमशेदपुर लोकसभा के जुगसलाई विधानसभा के विभिन्न मंडलों का किया दौरा

जमशेदपुर।भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के मंत्री विकास महतो जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के जुगसलाई विधानसभा के प्रभारी के रूप में लगातार सक्रियता से विभिन्न मंडलों के दौरा कार्यक्रम कर रहे हैं ।

इसी तारतम्य में विकास महतो लोकसभा चुनाव के अंतर्गत लोकसभा जमशेदपुर (झारखंड) में अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने तथा भाजपा प्रत्याशी विधुत वरण महत के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने विधानसभा के प्रवासी प्रभारी के रूप में जुगसलाई विधानसभा के विभिन्न मंडलो मे आयोजित बैठक व अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए ।

भाजपा प्रदेश के मंत्री विकास महतो ने झारखंड के जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के जुगसलाई विधानसभा में परशुडीह, जुगसलाई व घोड़ाबांदा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विजय झारखंड के संकल्प को और मजबूत करने के लिए जरूरी टिप्स दिए। इस अवसर पर विकास महतो ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदान करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, गरीब, आदिवासी और पिछड़े तथा युवा और महिलाओं के कल्याण को गति देते हुए विकसित भारत बनेगा। यह भाजपा को प्रचंड बहुमत से ही संभव होगा।

इन बैठको मे मुख्य रूप से कोरबा जिला महामंत्री संतोष देवांगन,कोरबा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चटराज, प्रदेश उपाध्यक्ष अनूसूचित जाति मोर्चा विमल बैठा,जिला परिषद सदस्य कुसुम कुर्ती, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुजीत अंबेस्टा,भीम दास,मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह,गणेश सोलांकी,भीम दास,अमित अग्रवाल, सशांक शेखर,विकास सिंह, पप्पू सिंह, अनिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button