Friday, October 18, 2024

      राज्य खेल अलंकरण के लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित

      Must read

      जांजगीर-चांपा 26 जून 2024/ खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है।
      संयुक्त कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी ममता यादव ने बताया कि खेल संघों से प्रोत्साहन के लिए उनके द्वारा वर्ष 2021-22 व 2022-23 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान व शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि, प्रेरणा निधि, डाईट मनी के लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। खिलाड़ी को पृथक-पृथक वर्षों के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र प्रारूप मय विज्ञापन विभाग की वेबसाइट http://sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। जिले के ऐसे खिलाड़ियों, प्रशिक्षक, निर्णायक जो उक्त पुरस्कारों हेतु पात्रता रखते हैं वे अपना आवेदन पत्र राज्य खेल संघों से अनुसंशा सहित 30 जून 2024 तक कार्यालयीन समय में संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर या कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण में सीधे जमा कर सकते हैं।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article