छत्तीसगढ़

36 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का कार्यक्रम का हुआ समापन समारोह

यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में अलग अलग जगहों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का विभिन्न आयोजन किया गया था

कार्यक्रम समापन के अवसर पर गुड सेमेरिटन (अच्छे मददगार) को हेलमेट वितरण भी किया गया

सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों का रंगोली, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया

जांजगीर चांपा। नया साल 2025 के शुभारंभ होते ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किये जाने आदेशित किया गया है।

इसी क्रम में कलेक्टर जांजगीर चांपा आकाश छिकारा (IAS) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा हेलमेट जनजागरूकता बाईक रैली के साथ 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का शुभारंभ पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर से किया गया था।  बाईक रैली में जिले के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा दोपहिया वाहन चलाकर आम नागरिकों को दोपहया वाहन चालने के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने के लिए प्रेरित किया गया था।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष माह जनवरी में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है जिसका मकसद, वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस जिले के विभिन्न स्कूल, कालेज, शैक्षणिक संस्थानों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग/ राजकीय राजमार्ग के किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में कई तरह की गतिविधियों और आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी देकर नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया जाता है साथ ही यातायात नियमों का पालन नही करने से होने वाले जान माल की हानि के बारे में बताया जायेगा। जिसका प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण कर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है।

यातायात पुलिस जांजगीर का वाहन चालकों से अपील

01. यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाए।

02. नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने ना दे।

03. वाहन के संपूर्ण कागजात हमेशा दुरूस्त रखें।

04. बिना हेलमेट दोपहिया वाहन ना चलाए।

05. नशे की हालत में वाहन ना चलाए।

06. चार पहिया वाहन चालाने के दौरान अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाए।

07. वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग ना करे।

08. सड़कों पर नो पार्किंग पर वाहन खड़ी कर दूसरों के लिए असुविधा या दुर्घटना का कारण ना बने।

उपरोक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर  उमेश कुमार कश्यप, DSP कविता ठाकुर, SDOP यदुमणि सिदार, DSP विजय पैकरा एवं SDOP प्रदीप कुमार सोरी, प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं जिले के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button