Monday, July 21, 2025

          पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने किया वट वृक्ष का पूजा अर्चना

          Must read

            सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत को बहुत फलदायी माना गया है। इसे विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सफल वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। इस व्रत में वट वृक्ष की पूजा का विधान है।हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल यह पावन व्रत 26 मई, 2025 यानी आज के दिन रखा जा रहा है।

            जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आज महिलाएं अपने पति की दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विधि विधान से वट वृक्ष का पूजा अर्चना किया।

            श्रीमती शर्मा ने बताया वट सावित्री व्रत का शास्त्रों में बड़ा महत्व है। इस दिन महिलाएं कठिन व्रत और पूजा-पाठ करती हैं। इस उपवास का समर्पण भाव से पालन करने से अंखड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही परिवार में सुख और समृद्धि का वास सदैव के लिए रहता है।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article