कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा में अपार उत्साह, संगठन को मिलेगी नई ऊँचाइयां – गोपाल मोदी

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी, बिहार के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दीं।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि नितिन नवीन पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पाँच बार विधायक रह चुके हैं और बिहार सरकार में पथ निर्माण तथा नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री के रूप में उन्होंने जनसेवा, विकास और सुशासन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य धरातल पर उतरे हैं। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में नितिन नवीन ने संगठन को मजबूती देने का कार्य किया है। उनका व्यापक संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी सोच और कर्मठ नेतृत्व पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  नितिन नवीन के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी देशभर में संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा जनकल्याण के संकल्प को नई दिशा मिलेगी।

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी अनिल केशरवानी ने छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने शुभकामनाए देते हुए कहां की उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और भारतीय जनता पार्टी देशभर में संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button