
कोरबा, 30 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस), कोरबा पश्चिम ने मानसून सीजन की शुरुआत एक प्रेरणादायी पहल के साथ की। प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एचटीपीएस परिसर में फलदार एवं स्थानीय प्रजाति के सैकड़ों पौधे रोपकर इस वर्ष 22,500 पौधे लगाने के महाअभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने की, जबकि पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने स्वयं देसी पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। मिनी हाइडल प्लांट परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।
मुख्य अतिथि प्रसन्ना सोनकर ने कहा कि “पौधे लगाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारा दायित्व है। प्रकृति ने हमें जो अमूल्य धरोहर दी है, उसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर औद्योगिक वृक्षारोपण मंडल कोरबा के मंडल प्रबंधक दिवाकर पाठक, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एम.के. गुप्ता, आर.के. पांडे, पी.के. जोशी, के.एन.बी. राव, एस.के. नायर, एस.सी. पाठक, परियोजना प्रबंधक एस.के. पंड्या, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ ए.के. कुरनाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने हाथों से पौधे लगाकर हरित अभियान को गति दी।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस.के. नायर ने दिया। पौधरोपण अभियान का समन्वय अधीक्षण अभियंता राजेश बंजारा एवं सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) विकास उइके ने किया।
एचटीपीएस प्रबंधन का लक्ष्य इस मानसून में 22,500 पौधे रोपकर न केवल परिसर को और अधिक हराभरा बनाना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और स्वच्छ भविष्य की दिशा में एक मजबूत संदेश देना भी है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































