
17 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुईं मीना कुमारी, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

कोरबा, 01 सितंबर 2026। हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस), कोरबा पश्चिम से अगस्त माह में भृत्य के पद से सेवानिवृत्त हुईं मीना कुमारी को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। श्रम कल्याण केंद्र (जूनियर क्लब) में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिजनों ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एचटीपीएस के मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने की। उन्होंने मीना कुमारी के सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को स्मृतिचिह्न एवं सेवा प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एम.के. गुप्ता, के.एन.बी. राव, एस.सी. पाठक एवं परियोजना प्रबंधक एस.के. पंड्या उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मीना कुमारी को सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ, सुखमय एवं शांतिपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मीना कुमारी ने पाॅवर कंपनी में अपने 17 वर्षों के सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने सहकर्मियों एवं अधिकारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर ने किया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी के जीवन एवं सेवाकाल का परिचय प्रस्तुत किया।
दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में एचटीपीएस के बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी के परिजन उपस्थित रहे। समारोह आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































