कोरबा, 17 सितंबर 2026। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। सृजन, शिल्प एवं निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा कर विद्युत संयंत्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की गई।


कार्यपालक निदेशक एचके. सिंह ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर विद्युत कंपनी की निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने संयंत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता पीके. जोशी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता, आरके. पांडे, एके. शाह, एसके. नायर, एससी. पाठक, परियोजना प्रबंधक एसके. पंड्या एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एचटीपीएस के विभिन्न कार्यालयों एवं परिसरों में भी पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इनमें वृत्त कार्यालय, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (संचालन एवं संधारण) कार्यालय क्रमांक-1 एवं 2, विभागीय अस्पताल, कोयला हस्तांतरण संयंत्र-बाह्य क्षेत्र, भंडारगृह कार्यालय, प्रशासनिक भवन तथा एमआईएस-आईटी कार्यालय सहित अन्य परिसर शामिल रहे।
पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न परिसरों में प्रसाद वितरण एवं भोग-भंडारे का भी आयोजन किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक आयोजन में सहभागिता की।





