कोरबा 08 अक्टूबर 2026/विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओपन थिएटर मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सैकड़ों छात्र-छात्राओं, युवाओं, अधिकारी- कर्मचारियों एवं माय भारत युवा कार्यक्रम के वालेंटियर्स ने एक-दूसरे का हाथ थामकर ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर विशाल मानव श्रृंखला बनाई। एकजुट होकर खड़े प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का प्रभावी संदेश दिया।
मानव श्रृंखला में विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और माय भारत युवा कार्यक्रम के वालेंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। एक-दूसरे का हाथ थामे कतारबद्ध युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से मजबूत करने का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान घंटाघर चौक पर उत्साह और राष्ट्रप्रेम का वातावरण दिखाई दिया।
कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, ओएसडी तरुण कुमार किरण, संयुक्त कलेक्टर टीआर भारद्वाज, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, सहायक प्राध्यापक, व्याख्याता एवं शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा तथा माय भारत युवा कार्यक्रम के वालेंटियर्स शामिल हुए। विशाल मानव श्रृंखला ने युवा शक्ति की एकजुटता के साथ विकसित भारत के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।
Friday, October 9
सेवा संकल्प अभियान में दिखी युवा शक्ति की एकजुटता, ‘विकसित भारत 2047’ पर बनी विशाल मानव श्रृंखला
Ashok Kumar Agrawal
News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world.
Keep Reading
Contact Us
संपादक: अशोक कुमार
न्यूज़ पोर्टल: न्यूज़ अग्रदूत
पता: मोहन टॉकीज रोड, इंदिरा नगर, जमनीपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़ – 495450
मोबाइल: +91-9827962691
ईमेल: [email protected]
Disclaimer
न्यूज़ अग्रदूत पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ विभिन्न स्रोतों पर आधारित हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना है। किसी भी त्रुटि या जानकारी की पुष्टि के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों से संपर्क करें। वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय की जिम्मेदारी पाठक की स्वयं की होगी।
© 2026 NEWS AGRADOOT. Designed by Nimble Technology.




