एसआईआर सहित समसामयिक विषयों पर हुआ विचार-विमर्श


कोरबा। दीपका में आज कटघोरा विधानसभा स्तरीय बौद्धिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।


कार्यक्रम में खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष जोतिनंद दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, दीपका नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला मंत्री अजय दुबे, बाकी मोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष सोनी कुमारी झा, छुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, दीपका नगर पालिका उपाध्यक्ष संगीता साहू, छुरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष हीरानंद पंजवानी, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष विजय राठौर सहित कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से समसामयिक विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ तथा उपस्थित लोगों ने विषयों को गंभीरता से समझने में रुचि दिखाई।

कार्यक्रम में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को महत्वपूर्ण बनाया।






