आर्थिक सहायता, इलाज, पेंशन और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न मांगों को लेकर नागरिकों ने सौंपे आवेदन

जशपुर, 29 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को जशपुर प्रवास के दौरान अपने निज निवास बगिया में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

भेंट-मुलाकात के दौरान नागरिकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष आर्थिक सहायता, उपचार, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।







