Saturday, October 18, 2025

            सनकी आशिक ने प्रेमिका के सामने खुद को लगाई आग,पढ़ें क्यों ऐसा किया, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो…

            Must read

              एक सनकी आशिक की खौफनाक दास्तां जानकर आपका भी दिल पसीज उठेगा। बताया जा रहा है कि सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए उसके घर गया और लड़की ने इनकार कर दिया तो सनकी आशिक बेहद ही खौफनाक कदम उठा लिया

              बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर के सामने खुद को आग लगा ली। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वो नहीं माना और पेट्रोल डालकर माचिस से खुद को आग लगा ली। देखते ही देखते युवक बुरी तरह झुलस गया। फिलहाल उसे अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है।

              प्रेमी ने फिल्मी अंदाज में किया सुसाइड

              दरअसल यह पूरा मामला जिले के फेफना क्षेत्र के अमडरिया गांव का है। जहां एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के घर के सामने  फिल्मी अंदाज में सुसाइड का प्रयास किया। युवक ने खुद के शरीर पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा ली। इस घटना से इलाके में अफरा तफरा मच गई।

              युवक का इलाज जारी

              आस-पास के लोगों ने जैसे-तैसे आग को बुझाया और युवक को जिला अस्पताल रेफर किया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है।

              बता दें कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवक की पहचान फैयाज अहमद (25) के रूप में हुई है। फैयाज गांव की ही रहने वाली एक युवती को पसंद करता था। पेट्रोल से भरी बोतल लेकर लड़की के घर पहुंचा और शादी करने का दबाव बनाने लगा। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो लड़के ने लड़की के सामने पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा ली।

                  More articles

                  - Advertisement -

                          Latest article