featuredछत्तीसगढ़

सुशासन सप्ताह के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध सेवा ही सुशासन का मूल मंत्र – कलेक्टर श्री महोबे

जांजगीर-चांपा/ सुशासन सप्ताह के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया गया। जिले में 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकारी कामकाज को लोगों के लिए अधिक आसान और पारदर्शी बनाना है। जिले में आयोजित सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध सेवाएं प्रदान करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता से निराकरण करें। 
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि कार्यालयों में आने वाले आवेदकों की बात गंभीरता से सुनी जाए, उनकी समस्याओं को समझते हुए नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सुशासन का अर्थ केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि जनविश्वास को मजबूत करना है। इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें, ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ आम नागरिकों तक समय पर पहुँच सके।
कार्यशाला में विभिन्न विभाग के अधिकारियों द्वारा किये गये नवाचारों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में ईडीएम  सुनिल साहू ने बताया कि कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर जिले में ई-गवर्नेंस की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जांजगीर चांपा निर्माण मॉनिटरिंग पोर्टल कि रूप में जिला प्रशासन द्वारा नवाचार की शुरुआत की गई है। यह पोर्टल न केवल प्रशासनिक कार्यों को आसान बनाएगा, बल्कि आम जनता को भी सीधे विकास कार्यों से जोड़ेगा। इस नए पोर्टल के माध्यम से संबंधित निर्माण एजेंसियों को अपने कार्य की प्रविष्टि ऑनलाइन करनी होगी। इसमें कार्य का नाम, लागत, एजेंसी का नाम और स्थिति जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। इस पोर्टल का सबसे बड़ा उद्देश्य जनता को सशक्त बनाना है। अब कोई भी नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से पोर्टल खोलकर यह देख सकता है कि उसके क्षेत्र में कौन से कार्य स्वीकृत हैं। कुछ ही क्लिक में सारी जानकारी उपलब्ध होने से प्रशासन और जनता के बीच पारदर्शिता बढ़ेगी। इसके साथ ही कार्यशाला में ई-ऑफिस, जेम पोर्टल, बायोमैट्रिक अटेंडेंस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की ऑनलाई भर्ती सॉफ्टवेयर, बीज निगम द्वारा संचालित चैम्प्स की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर  आर के तंबोली, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button