featuredछत्तीसगढ़

अविवाहितों की भावनाओं से खेलने वाले ठग गिरोह का भण्डाफोड़

युवतियों को फर्जी प्रोफाइल बनाकर बात करने के काम पर लगाया गया

मैट्रिमोनियल एजेंटों के गिरोह का खुलासा

फर्जी बैंक खातों व फर्जी मोबाइल नंबर से संचालित ’’मैरिज ब्युरो’’ पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’

म्यूल खातों की जांच दौरान एकत्र जानकारी के आधार पर मिली सफलता

मैरिज ब्युरो’’ की आड़ में खोले गये बैंक खातों में लाखों रुपये ट्रांजेक्शन

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बैंक खातों की जांच के दौरान यह पाया गया कि खाताधारक के नाम पर संचालित खाते का उपयोग अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा था, जिसमें ’’मैरिज ब्युरो’’ से संबंधित राशि जमा कराई जा रही थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बिहार निवासी शिकायतकर्ता से विवाह हेतु उपयुक्त वधु उपलब्ध कराने का झांसा देकर 10,000 रुपये जमा कराये गये, किन्तु राशि प्राप्त होने के बाद कोई सेवा प्रदान नहीं की गई। ठगी का आभास होने पर शिकायतकर्ता द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई, जो जांच हेतु प्राप्त हुई।
पूर्व से म्यूल खातों की जांच के दौरान प्राप्त सूचनाओं के आधार पर ऐसे गिरोह की जानकारी एकत्र की गई। जांच के दौरान सरकण्डा क्षेत्र में संचालित एक मैट्रिमोनियल ऑफिस की जानकारी मिलने पर टीम द्वारा मौके पर जाकर कार्रवाई की गई, जहां संचालक एवं सहयोगी उपस्थित मिले। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि शादी के इच्छुक लोगों को झांसा देकर उनसे राशि प्राप्त की जाती थी तथा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर बातचीत कराई जाती थी।
मामले में आरोपीगण के विरुद्ध थाना सरकण्डा में अपराध धारा 318(4), 61(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हुई है, जिनकी जांच जारी है एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नाम गिरफ्तार आरोपी
1. महारथी साहु पिता वेद प्रसाद साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम सैदा थाना नवागांव जिला जांजगीर-चाम्पा हाल मुकाम लाईफ केयर हॉस्पिटल तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
2. फुलेश्वर प्रसाद श्रीवास पिता सियाराम श्रीवास उम्र 40 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटिडीह थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
3. तरुणा उर्फ सोनु खरे पति स्व. विनोद खरे उम्र 40 वर्ष निवासी नंदेश्वर मंदिर के पास चांटिडीह थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
4. नीरा बाथम पति उमेश बाथम उम्र 32 वर्ष निवासी अशोक नगर खमतराई थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button