featuredखेलछत्तीसगढ़

रायगढ़ में “पुलिस-यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के तहत ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आगाज़, 170 खिलाड़ी मैदान में

रायगढ़। जिला पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “पुलिस-यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के अंतर्गत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुक्रवार को अग्रोहा भवन में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर के 170 बालक-बालिकाएं भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान हनुमान के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ताइक्वांडो कोच उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

प्रभारी कलेक्टर अभिजीत पठारे ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जिले में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, और इस तरह के आयोजन उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देंगे। वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक दिशा देना है, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें।

170 प्रतिभागी, दो आयु वर्ग में मुकाबले

प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में गर्ल्स एवं बॉयज दोनों कैटेगरी शामिल हैं। पहले दिन गर्ल्स वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जबकि दूसरे दिन बॉयज मुकाबलों के साथ फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

दिव्यांग बच्चों का प्रदर्शन बना आकर्षण

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत ताइक्वांडो प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया। उनके आत्मविश्वास और जज्बे ने दर्शकों को भावुक कर दिया और यह संदेश दिया कि प्रतिभा किसी भी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती।

आयोजन में सामूहिक सहयोग

प्रतियोगिता को सफल बनाने में 15 ऑफिशियल, 20 कोच और राज्य स्तरीय रेफरी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। खिलाड़ियों और अभिभावकों के लिए भोजन और स्वल्पाहार की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

पुलिस का संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने युवाओं से खेलों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा,
“युवा जितना खेल के मैदान से जुड़ेंगे, उतना ही अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा उनके जीवन का हिस्सा बनेगी।”

रायगढ़ पुलिस ने जिले के खेल प्रेमियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त