छत्तीसगढ़

बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सहायता एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर संयुक्त कार्यशाला का किया गया आयोजन

जांजगीर-चांपा 30 मई 2025/ कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत अंतराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस, ऊर्जा दिवस, जैव-विविधता एवं विश्व तम्बाकु निषेध दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला कोटाडबरी में स्वास्थ्य विभाग जांजगीर से समन्वय स्थापित कर महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सहायता, मासिक धर्म स्वच्छता, यौन शिक्षा एवं एचआईव्ही व एड्स पर जागरूकता हेतु संयुक्त कार्यशाला एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित किशोरियों महिलाओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यौन शिक्षा एवं मासिक धर्म के बारे में बताया गया। मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो कि सभी लड़कियों, महिलाओें को होता है। इसके होने के कारण क्या है तथा यह क्यों आवश्क है एवं मासिक धर्म में स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी तथा सैनेटरी पैड के समुचित उपयोग की जानकारी दी गई। एचआईव्ही व एड्स के बारे में बताते हुए एचआईव्ही क्या है यह किन-किन कारणों से होता है तथा इसके रोकथाम के उपायों को बताया गया।

कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर की जानकारी देते हुए सखी द्वारा हिंसा से पीड़ित, प्रताड़ित एवं संकटग्रस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदान की जाने वाली सुविधा व सहायता (आपातकालीन अल्पकालिक अस्थाई आश्रय, मनोवैज्ञानिक परामर्श, विधिक सहायता, चिकित्सकीय सहायता, पुलिस सहायता, एफ.आई.आर) हिंसा से पीड़ित महिला एवं बालिका किस प्रकार सखी सहायता ले सकती है एवं सरलता से सखी तक पहुचने के माध्यम की जानकारी, हेल्पलाइन नंबरर्स 181, 112, 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 किशोर न्याय (बालको देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 संशोधित अधिनियम 2021 आदर्श नियम 2016 संशोधित नियम 2022, नवा बिहान घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005 की जानकारी दी गई।

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना की विस्तार एवं उद्देश्य की जानकारी देते हुए उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों को बालिका सुरक्षा एवं उनके जन्म लेने से लेकर शिक्षित बननें एवं सशक्त बननें में महत्वपूर्ण उनके अधिकारों के संरक्षण एवं उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु माता-पिता एवं समाज के दायित्वों पर संगोष्ठी की गई। कार्यक्रम में 12 महिलाओं एवं 22 किशोरी बालिकाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य, हिमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर जांच का लाभ लिया गया तथा कार्यशाला के अंतर्गत किशोरी बालिकाओं निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण किया गया। पर्यावरणीय सुरक्षा एवं संवर्धन, वृक्षारोपण, जैव विविधता के संरक्षण व बचाव तथा तम्बाकू निषेध विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकताओं नें बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं शाला प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी ऋचा तिवारी, सखी केन्द्र प्रशासक एच. निशा खान, सायको- सोशल-काउंसलर सरस्वती सोनी, केसवर्कर सुषमा सिंह, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकताएं, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं महिलाएं एवं किशोरियां उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button