छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के आगमन पर जिले में तैयारियों को लेकर बैठक हुई संपन्न

कलेक्टर ने राज्यपाल दौरे की तैयारियों को लेकर चाक-चौबंद, हर व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

एमसीबी/ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 26 मार्च को बैकुंठपुर दौरे के बाद ट्रेन से एमसीबी जिले में आएंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियों की चर्चा की गई। इस दौरान राज्यपाल जिला कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपण करेंगे। वहीं राज्यपाल शाम 4 बजे कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे केंद्रीय और राज्य स्तरीय योजनाओं के क्रियान्वयन का भी जायजा लेंगे। इसके अलावा आश्रय गृह घरौधा चैनपुर और तेंदुडांड हाउसिंग बोर्ड का दौरा करेंगे। बैठक में जिले के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की समीक्षा भी होगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी हॉटस्पॉट पर मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की जाए। स्थानीय प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों में जुट गया है। बैठक में जल संसाधन, उद्यानिकी, कृषि, नरेगा, स्वास्थ्य विभाग समेत कई योजनाओं की जानकारी ली गई। आयुष ग्राम, टीबी उन्मूलन, बाल लिंगानुपात, शाला प्रवेश उत्सव, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और बाल विवाह रोकथाम कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, छत्तीसगढ़ नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना और पुस्तकालय व्यवस्था की प्रगति पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही स्वीप कार्यक्रम, एनसीसी, राम वन गमन पथ, टूरिज्म एसेट्स बैंक, रॉक पेंटिंग, गोंडवाना फॉसिल्स पार्क, घाघरा मंदिर, सती मंदिर और जिले के पर्यटन स्थलों की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन, नशा मुक्ति केंद्र, खरीफ फसल, पीएमजीएसवाई, आयुष्मान भारत, पीएम किसान, पीवीजीटी और अमृत सरोवर योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर कलेक्टर अनिल सिदार, एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार, सभी जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ, जिला अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button