Sunday, April 20, 2025

        नवोदय विद्यालय कोरबा में परमाणु ऊर्जा विषय पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

        Must read

          कोरबा 18 नवम्बर 2024। सलोरा स्थानीय पीएम  स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. श्याम सुंदर और डॉ. अरुण कुमार ने परमाणु ऊर्जा और इसकी शांतिपूर्ण उपयोग पर चर्चा की गई। 


          इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की प्रगति और इसके शांतिपूर्ण उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान करना था। डॉ. श्याम सुंदर और डॉ. अरुण कुमार ने परमाणु ऊर्जा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिनमें इसके उपयोग, लाभ और चुनौतियाँ शामिल हैं। कार्यक्रम में 527 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और परमाणु ऊर्जा के बारे में अपने सवाल पूछे। डॉ. श्याम सुंदर और डॉ. अरुण कुमार ने छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए।

          इस कार्यक्रम का आयोजन छात्रों को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया था। डॉ. श्याम सुंदर और डॉ. अरुण कुमार ने छात्रों को इस क्षेत्र में अपने करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article