कोरबाछत्तीसगढ़

12 जुलाई को जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाई जाएगी आंगनबाड़ी पौध रोपण अभियान

जन प्रतिनिधि, जन समुदाय की सहभागिता से रोपे जाएँगे पौधे


कोरबा ।जिले के समस्त 10परियोजनाओं के समस्त 2599 आंगनबाड़ी केंद्रों में 12 जुलाई को “जल शक्ति से नारी शक्ति” अभियान के साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत फलदार पौधे रोपे जाएंगे। संचालनालय महिला एवं बाल विकास से मिले निर्देशों के तहत डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग ने समस्त सीडीपीओ,पर्यवेक्षकों को उक्त आंगनबाड़ी पौधरोपण अभियान में जनप्रतिनिधियों/जन समुदाय की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कर पौधरोपण का निर्देश दिया गया है।
संचालनालय से जारी निर्देश के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में जनप्रतिनिधि जनसमुदाय की ओर से एक पेड़ मां के नाम अनिवार्य रूप से रोपित किया जाए। 4 अन्य फलदार वृक्ष रोपित किया जावे। जिसमें जनप्रतिनिधियों, ग्राम की महिला समूहों, महिला मंडल, ग्राम स्तर की सभी महिलाओं को शामिल करते हुए एक उत्सव के रूप में मनाया जावे। पौधरोपण के पूर्व तैयारियों के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में पौधरोपण के लिए स्थान चिन्हांकित कर लिया जावे। पौधरोपण हेतु स्थान सुरक्षित कर, पानी की व्यवस्था के साथ-साथ पौधे के बढ़त के लिए पर्याप्त स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित कर पर्याप्त गेप रखा जावे। पौधरोपण के एक दिन पूर्व गढ्ढा, यथासंभव 1 फुट की व्यास वाले 1 मीटर गहरा गढ्ढा किया जावे और नीचे गोबर खाद व अन्य आवश्यक सामाग्री डाल दी जावे। इस संबंध में उद्यानिकी विभाग के निकटस्थ अधिकारी कर्मचारी से मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।पौधरोपण के लिए कम से कम 3 फीट ऊंचा एवं पुष्ट पौधा उद्यानिकी विभाग/वन विभाग से प्राप्त कर लिया जावे। इस संबंध में आवश्यक समन्वय की जिम्मेदारी सम्बंधित परियोजना अधिकारी/पर्यवेक्षक की होगी। पौधरोपण के दिन स्थल पर गोबर खाद, फावड़ा, कुदाली, खुरपी, गैंती इत्यादि की व्यवस्था की जाए। जिनके द्वारा भी पौधा लगाया जाना है उसके लिए यथासंभव नाम पट्टिका की व्यवस्था की सकती है ताकि संबंधित की ओनरशिप रहे और पौधे के विकसित होने पर उनके द्वारा पानी सींचने के साथ ही उसका सही पोषण कर सकें।
पौधरोपण पश्चात परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक पौधरोपण गतिविधियों की निगरानी करेंगे एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। पौधरोपण प्रक्रिया के फोटोग्राफ्स एवं पेड़ों की प्रजाति, पौधरोपण का स्थान एवं दिनांक आदि विवरण को दस्तावेजित करेंगे। पौधरोपण की संपूर्ण जानकारी Meri Life portal (https://merilife.nic.in) पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button