
कोरबा। जिले के केंद्रीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं (विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में कुछ स्थान रिक्त रहने की संभावना को मद्देनजर रखते हुए प्रवेश पंजीयन के लिए सशर्त आवेदन आमंत्रित किया गया है।
प्राचार्य सुनील कुमार साहू ने बताया कि वास्तविक रिक्तियों की संख्या विद्यालय के कक्षा 9 वीं/11 वीं के पूरक परीक्षा परिणाम आने के बाद ही निर्धारित होगी। इच्छुक अभिभावक (सेवा श्रेणी 1 से 3 तक) दिनांक 02.04.2026 से 08.04.2026 (प्रातः 9.00 बजे से 12.00 बजे) तक विद्यालय से पंजीयन प्रपत्र प्राप्त कर निम्नलिखित दस्तावेजो के साथ दिनांक 8.4.2026 सायं 4.00 बजे तक विद्यालय में जमा कर सकते हैं। उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जाएगा। पंजीयन पत्र प्राप्त करते समय विद्यार्थी का जन्म प्रमाणपत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। प्रवेश केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी प्रवेश निर्देशिका 2026-27 के अनुसार नियमानुसार किए जाएंगे।
पंजीयन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा
1. विद्याथी की पिछले वर्ष 2025-26 की अंकसूची।
2.विद्यार्थी का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र
3.विद्यार्थी का आधार कार्ड, ब्लड ग्रुप रिर्पोट, सहित 2 फोटोग्राफ
4. अभिभावक (सेवा श्रेणी 1 से 3 तक) का निर्धारित प्रपत्र मे सेवा प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
5. विद्यार्थी का जाति प्रमाणपत्र (अनुसूचित/जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग की दशा में)
6 .अभिभावक का निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र ।
7. माता एवं पिता का आधार कार्ड।
प्रवेश हेतु शर्ते
कक्षा 10वीं तथा 12वीं में नए प्रवेश :
केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों के अतिरिक्त अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं में नए प्रवेश प्रदान करने के मामलों पर रिक्त स्थान होने पर ही विचार किया जाएगा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं में ऐसे प्रवेश के मामलों पर संबंधित केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा केवल तब ही विचार किया जाएगा जब इन कक्षाओं में विद्यार्थियों की औसत संख्या 40 से कम हो। ऐसे मामलों में प्रवेश के लिए पात्रता की निम्न शर्तें भी लागू होगी:
(1) बच्च ने सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय से उसी पाठ्यक्रम का अध्ययन किया हो।
(2) कक्षा 10वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 09वीं की परीक्षा में कम से कम 55% अंक होने चाहिए।
(3) कक्षा 12वीं में प्रवेश के लिए।। वीं की परीक्षा में कम से कम 55% अंक होने अनिवार्य है।
(4) विद्यार्थी कन्द्रीय विद्यालय संगठन के प्रवेश दिशा-निर्देशों के अनुसार हर प्रकार से पात्र होना चाहिए।
(5) विद्यार्थी द्वारा चयन किए जाने वाला विषयों का संयोजन सबंधित केन्द्रीय विद्यालय में उपलब्ध हो।
(6) यह नए प्रवेश केवल सिविल/रक्षा क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालय में प्राथमिकता श्रेणी । और ।। के लिए एवं परियोजना/उच्चतर शिक्षा संस्थान क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालय में प्राथमिकता श्रेणी । से III के लिए ही होंगे।



