छत्तीसगढ़
मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु संविदा स्वीकृत पदों में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा। भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरूआत की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत मिशन शक्ति के दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य स्तरीय हब हेतु जिले में स्वीकृत 01 संविदा पद (वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ) की पूर्ति हेतु 17 जनवरी 2025 तक कार्यालयीन समय 05.30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन की विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in व कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।



