
जांजगीर-चांपा 26 मार्च 2026/ जिले में ई.बी.बी. विकास खण्डों में पी.पी. मोड से मुख्यमंत्री डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल कुटराबोड़, वि.खं.-पामगढ़ में संचालित हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री डी.ए.व्ही पब्लिक स्कूल कुटराबोड़ में निःशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम से नर्सरी कक्षा के लिये ऑनलाईन आवेदन एवं केजी-01 के लिये आवेदन आमंत्रित किया गया है। सभी जिलों में पूर्व की तरह 30 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक प्रवेश हेतु आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।



