सशस्त्र सेना झण्डा दिवस : कलेक्टर को ले. कर्नल प्रभात कुमार ठाकुर ने लगाया लेपल पिन
कलेक्टर ने भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए अधिक से अधिक अंशदान राशि सहयोग करने की अपील



जशपुरनगर 07 दिसंबर 2025/ सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड जशपुर रोहित व्यास को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल प्रभात कुमार ठाकुर (से.नि.) के द्वारा लेपल पिन लगाया गया।
कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक अंशदान राशि सहयोग करने की अपील
इस अवसर पर कल्याण संयोजक हेमन्त कुमार सार्वा, अधीक्षक सूरज यादव, महादेव यादव,आकाश मण्डल,राजू राम, एमानुएल तिर्की उपस्थित रहे। विदित हो कि देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों के कल्याण हेतु 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस द्वारा एकत्रित की गई राशि भूतपूर्व सैनिक, युद्ध में अपंग हुए सैनिकों व उनके परिवार के कल्याण पर खर्च की जाती है।



