Sunday, September 8, 2024

        राजिम कुंभ कल्प में दिव्यांगों के लिए की गई व्हीलचेयर की व्यवस्था

        Must read


        राजिम। रामोत्सव थीम पर मनाए जा रहे राजिम कुंभ कल्प इस बार भव्य रूप में आयोजित हो रहा है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए हर विभाग में अधिकारी, कर्मचारी को ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं, जो समर्पित होकर पूरी जिम्मेदारी से अपना कार्य कर रहे है। वहीं राजीव लोचन मंदिर के पास बने पार्किंग परिसर में दिव्यांग जनों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है, जो चलने में असमर्थ है। वे व्हीलचेयर की सहायता से आसानी से मेला घूम रहे हैं। शासन द्वारा किए गए इस व्यवस्था की मेलार्थी भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article