कोरबाछत्तीसगढ़

धान बिक्री की तैयारी में उत्साहित अरुण कुमार

ऑनलाइन टोकन और सुव्यवस्थित खरीदी से खुश किसान अरुण कुमार

कोरबा 26 नवम्बर 2025/ कोरबा विकासखण्ड के रोगबहरी गांव के परिश्रमी किसान अरुण कुमार इस वर्ष धान बिक्री को लेकर बेहद उत्साहित हैं। समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने से उनकी उम्मीदें और भी प्रबल हुई हैं। समय पर खाद-बीज मिलना, अच्छी बरसात होना और पूरे मन से की गई खेती-इन सबने मिलकर उनकी फसल को भरपूर उपज दी है।
अपनी मेहनत से उपजाए फसल का कटाई का काम पूरा हो चुका है। अब वे धान को खलिहान ले जाकर मिसाई की तैयारी में हैं और जल्द ही सोनपुरी (जामबहार) उपार्जन केंद्र में विक्रय करने वाले हैं। किसान अरुण कुमार के पास लगभग 4 एकड़ जमीन है। परिवार में 5 सदस्य हैं और खेती के साथ-साथ वे परिवार के भरण-पोषण के लिए बालको प्लांट में बाह्य मजदूर के रूप में काम करते हैं। दोहरी जिम्मेदारियों के बावजूद इस साल उनके मेहनत से फसल भी बढ़िया हुआ है।
उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र की नई व्यवस्थाओं, ऑनलाइन सुविधा और पारदर्शिता ने किसानों में विश्वास बढ़ाया है। ऑनलाइन टोकन की सुविधा से उनका काम और आसान हो गया है, न लंबी लाइन, न इंतजार। अब वे घर से ही मोबाईल से टोकन कटाकर निर्धारित समय पर धान लेकर केंद्र पहुंचेंगे, जिससे समय भी बचेगा और अनावश्यक परेशानियाँ भी नहीं होंगी। इस बार उन्हें लगभग 50 क्विंटल धान बिक्री की उम्मीद है। धान विक्रय से मिलने वाली राशि वे घर-परिवार के खर्च और जरूरी आवश्यकताओं में लगाएंगे, साथ ही कुछ धन बचत में रखेंगे। यही बचत अगली फसल के लिए बेहतर बीज, खाद और अन्य तैयारी में उपयोग होगी, जिससे आने वाले वर्ष में उत्पादन और भी बढ़ सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button